फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौत

Sat, 03 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। साढौरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से कॉलेज के सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामगढ़ माजरा निवासी प्रवीण कुमार ने शिकायत में बताया कि उसके पिता 50 वर्षीय मेनपाल लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में सुरक्षाकर्मी करते थे। वह बीती रात छुट्टी करके साइकिल पर घर आ रहे थे। कॉलेज के बाहर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस वह घायल हो गए। सूचना मिलने पर वह उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गया। वहां के डॉक्टर ने पिता को जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें