यमुनानगर। शांति कॉलोनी में तीन-चार युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
शांति काॅलोनी निवासी अमित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी काॅलोनी में करियाना की दुकान है। उसकी दुकान के सामने से बुधवार को कॉलोनी का टिंकू कांबोज भागते हुए निकला। उसके पीछे तीन-चार युवक लगे हुए थे। उन्होंने उससे टिंकू के बारे में पूछा। उसने उन्हें टिंकू के बारे में बता दिया। जब उसने पीछा कर रहे युवकों से टिंकू के बारे में जानकारी लेने के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उससे भी गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इनमें से एक की पहचान तेलीपुरा निवासी निसार के रूप में हुई है। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।