फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के आरोप में दो भाई काबू

Mon, 10 Nov 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना रादौर पुलिस ने चोरी के आरोप दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर दोनों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। थाना प्रबंधक राजपाल ने बताया कि जिला सोनीपत के गांव चिरसमी निवासी परवेश कुमार ने शिकायत दी थी कि वह रादौर में हाईवे के निर्माण कार्य में सुपरवाइजर हैं। उनके पास जिला सहारनपुर के गांव जंधेरी निवासी दो भाई आलमगीर व जुनैद काम करते थे। दोनों 40 लीटर डीजल की कैन, 19 किलो का गैस सिलिंडर व बैटरी, ग्राइंडर, सौ मीटर तार शटरिंग की छह प्लेट चोरी कर ले गए। जांच के दौरान टीम ने आलमगीर व जुनैद को गिरफ्तार उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें