फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप, दो नामजद

Thu, 01 Aug 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी नन्हा पंडित ने लवली और कमलेश उर्फ बाबू पर उसे एक्टिवा पर अगवा करके कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


नन्हा पंडित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे किसी काम से जा रहा था। इस दौरान लवली व कमलेश उर्फ बाबू एक्टिवा पर आए। दोनों ने उसे जबरदस्ती अपनी एक्टिवा पर बिठा लिया और उसे विशाल नगर कॉलोनी के एक कमरे में ले गए। जहां आरोपियों ने दोपहर ढाई बजे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह आरोपियों से बचकर घर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें