फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज हत्या के आरोप में आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 22 Feb 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। छप्पर थाना पुलिस ने गांव जागधौली निवासी विवाहिता इशिका उर्फ शालू की दहेज हत्या के मामले में उसके पति विशाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कैथल की नानकपुरी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने छप्पर पुलिस को शिकायत दी थी कि इशिका की शादी दिसंबर 2020 में गांव जागधौली निवासी विशाल के साथ की थी। शादी के बाद बेटी के साथ उसके ससुराल वाले सही व्यवहार नहीं करते थे। दहेज की मांग की जाती थी। इशिका मायके में आई हुई थी। 28 नवंबर को दामाद उसे लेने आया था। वह जबरदस्ती उसे लेकर गया था। 29 नवंबर को बेटी के ससुर ने वीडियो कॉल कर उसे कहा कि इशिका को कुछ हो गया है। उसके पेट में भी दर्द है। उन्होंने देखा कि बेटी मुश्किल से सांस ले रही थी। तब उसने दामाद को फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। जब वह वहां से यमुनानगर पहुंचे तो बताया गया कि इशिका की मौत हो गई। आरोप था कि इशिका को उसके पति विशाल, सास ऊषा, ससुर राजेश और जेठ राेहन ने दहेज के लिए परेशान कर जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर किया था। बेटी ने कोई जहरीला पदार्थ निगला था। इस शिकायत पर 30 नवंबर को पुलिस ने धारा 304बी और 34 में केस दर्ज किया था।

बीसीजी टीकाकरण अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी व स्टाफ नर्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें