यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक युवक को 22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बूड़िया निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ शिंदर के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। कार्यवाहक इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि बूड़िया के पास नशीले पदार्थ बेचने का कार्य चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान दबोचे गए आरोपी सुरेंद्र कुमार से तलाशी लेने पर 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संवाद