यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने युवक को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मांडखेडी निवासी राकेश कुमार उर्फ जगतार के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी कलानौर बॉर्डर से गुजर रहा था। इसी दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह बाइक 13 जुलाई को नेहरू पार्क मॉडल टाउन यमुनानगर से चोरी की थी। एक अन्य बाइक 24 सितंबर को हुड्डा सेक्टर 18 से चोरी की थी। संवाद