यमुनानगर। पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से यमुनानगर में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक तस्कर को काबू किया है। र
टीम ने आरोपी के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। तस्कर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
सीआईए-2 इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि सहारनपुर से यमुनानगर में हेरोइन की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने तस्कर को काबू करने के लिए घेराबंदी की और नाहर ताहरपुर के पास से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। युवक की पहचान सहारनपुर के बरौली माजरा निवासी अकबर अंसारी के रूप में हुई। युवक की तलाशी में उसके कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन मिली।
पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद पता चलेगा की वह कहां सप्लाई देने आया था। संवाद