यमुनानगर। शहर पुलिस ने बुधवार सुबह चांदपुर बाईपास रेलवे पुल पर हुए हादसे के आरोपी डंपर को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान दामला निवासी धर्मवीर के रूप में हुई है। बुधवार सुबह हुए हादसे में गुलाब नगर कैंप निवासी तीन वर्षीय रोय की मौत हो गई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि गुलाब नगर कैंप निवासी रविंद्र के घर पर उसका साला धर्मेंद्र आया हुआ था। बुधवार सुबह धर्मेंद्र अपने घर जा रहा था। बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो पकड़ने को बाइपास पुल तक रविंद्र धर्मेंद्र को छोड़ने के लिए के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान रविंद्र का तीन साल का बेटा रोय उनके साथ जाने की जिद करने लगा। संवाद