यमुनानगर। थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने 20 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव रांगड़ निवासी वकील के रूप में हुई। रिमांड में उससे पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वह स्मैक कहां से लाया था और किसे बेचनी थी। संवाद