यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव बिजोली में 25 वर्षीय नवविवाहिता मनजीत कौर की दहेज हत्या में नामजद उसके पति रजत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने गांव भंभोली निवासी मृतका के पिता संतोष की शिकायत पर रजत के अलावा मृतका की ननद प्रियंका को नामजद किया था, जिसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी रमन ने बताया आरोपी प्रियंका की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा। संवाद