फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के सामान समेत आरोपी पकड़़ा

Wed, 16 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने चोरी के आरोप में तीर्थनगर डेहा बस्ती निवासी दर्पण को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का सामान बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई चौक समीप ससौली रोड निवासी दीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गांव कामीमाजरा स्थित दारा प्लाइवुड फैक्टरी में अकाउंटेंट है। फैक्टरी पांच-छह माह से बंद है, जहां 13 जुलाई जाकर देखा तो स्टोर रूम से पांच बिजली की मोटर व तीन छत के पंख चोरी थे। दर्पण पर पहले भी चोरी के दो मामला दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें