प्रतापनगर। थाना प्रताप नगर पुलिस ने बाइक सवार युवक को 6.97 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि ताजेवाला नाका पर हथनीकुंड की ओर से युवक बाइक पर आता मिला। उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक पर भागने की कोशिश की। कुछ दूर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान फैजपुर निवासी जब्बल उर्फ जावेद के रूप में हुई। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। संवाद