फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी काबू

Sat, 06 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। चोरी की दो बाइक बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर युवक को चोरी की बाइक के साथ पाबनी रोड से पकड़ा। यह बाइक 21 अगस्त को व्यासपुर कोर्ट के बाहर से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरपी की पहचान यूपी के सहारनपुर के गांव जलालाबाद निवासी इसरार के रूप में हुई। आरोपी ने एक बाइक जुलाई-2024 को थाना बिलासपुर क्षेत्र से चोरी की थी। वह बाइक तेल खत्म होने के बाद आरोपी ने लावारिस छोड़ दी थी, जो पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें