रादौर। ट्यूबवेल से सामान चुराने वाले गिरोह के सदस्यों ने गांव बकाना से छह किसानों के ट्यूबवेल से सामान चुरा लिया। पुलिस ने प्रभावित ग्रामीण की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है। गांव बकाना निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन सितंबर की रात को अज्ञात लोग उसके व उसके पड़ोसी विजय कुमार, मान सिंह, सोनू, सचिन व परविंद्र के ट्यूबवेल से स्टार्टर, ग्रीप व अन्य सामान चुरा ले गए। संवाद