यमुनानगर। अपराध शाखा - 2 की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गांव निकुंभ में एक व्यक्ति ने अपने ट्यूबवेज के कोठा में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखी हुई है। टीम ने मौके पर जाकर ट्यूबवेल के कोठा की तलाशी ली तो 50 पेटी, 23 पेटी पव्वे, अंग्रेजी शराब की 11 पेटी, एक पेटी अध्धे, 96 पव्वे बरामद हुए। आरोपी की पहचान जिला सहारनपुर के गांव टाबर निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई। केस दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद