यमुनानगर। एचएसएनसीबी यूनिट अंबाला की टीम ने छछरौली थाना क्षेत्र के गांव याकुबपुर से युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशे के 480 कैप्सूल बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गांव जयधर निवासी कुलदीप के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। यूनिट के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना गांव याकुबपुर के पास युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 480 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। संवाद