यमुनानगर। थाना व्यासपुर पुलिस की टीम ने गांव आहड़वाला के पास युवक को देशी शराब के साथ पकड़ा। उसके पास इस शराब का लाइसेंस या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला। इस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जिला कुरुक्षेत्र के गांव इथला निवासी अनितेश शर्मा उर्फ साहिल के तौर पर हुई। आरोपी से देशी शराब की 41 बोतल, 25 अध्धे व 28 पव्वे बरामद हुए हैं। संवाद
चोरी की एक्टिवा के साथ आरोपी काबू
यमुनानगर। सीआईए-1 की टीम ने युवक को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया। यह एक्टिवा 25 अक्तबूर को थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपी को टीम ने सहारनपुर रोड पर गन्ना यार्ड के पास से पकड़ा। इसकी पहचान प्रह्लादपुर कॉलोनी निवासी हरदीप कुमार के तौर पर हुई। चोरी की एक्टिवा बरामद कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक के हिरासत में भेज दिया गया। संवाद