यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को 51 किलो 480 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पालोदी गांव निवासी नूर हसन उर्फ सादा उर्फ नूरा के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सेल के इंचार्ज निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बोलेरो पिकअप गाड़ी सवार आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में गाड़ी से 51 किलो 480 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। संवाद