यमुनानगर। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की यमुनानगर यूनिट ने 25.52 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक महरूफ अली ने बताया कि सूचना मिली थी कि रायपुर कॉलोनी निवासी मोहम्मद महताब नशीला पदार्थ सप्लाई करता है। वह नशीला पदार्थ बेचने के लिए गांव दौलतपुर की ओर जा रहा है। इस पर टीम ने उसे पकड़ लिरा। उसकी तलाशी लेने पर उससे हेरोइन बरामद हुई। संवाद