यमुनानगर। अपराध शाखा-1 ने एक व्यक्ति को 1 किलो 566 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान लक्कड़ मंडी, पुराना हमीदा निवासी इंद्रजीत उर्फ गोलू के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना गांव पांजूपुर नहर पुल से पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी के गांजा बरामद हुआ। संवाद