फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशे के 1032 कैप्सूल समेत आरोपी काबू

Sat, 06 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव भट्टूवाला में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने नशे के 1032 कैप्सूल के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। व्यासपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टीम में शामिल एसआई राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव भट्टूवाला निवासी अब्दुल उत्तर प्रदेश से नशे के कैप्सूल लाकर गांव व आसपास के क्षेत्र में बेचता है। चार सितंबर की देर शाम भी अब्दुल ऐसा करेगा। तब टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से एक पॉलीथिन में नशे के 1032 कैप्सूल बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें