फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को बैंक का बजा अलार्म, पुलिस की लगी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। दुर्गा गार्डन स्थित पंजाब नेशनल बैंक का आपातकालीन अलार्म बचने से हड़कंप मच गया। अलार्म की सूचना मिलते ही अर्जुन नगर चौकी और थाना शहर जगाधरी पुलिस बैंक पहुंची।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात की है। अलार्म बचने से गड़बड़ी की आशंका थी। ऐसे में बैंक प्रबंधक को मौके पर बुलाया गया। प्रबंधक ने बैंक खोला और पुलिस ने अंदर घुसकर जांच की। बैंक की काफी देर तलाश के बाद भी कहीं कुछ नहीं मिला और कुछ देर बाद अलार्म अचानक बंद हो गया। करीब एक घंटे की जांच के बाद कहीं कोई गड़बड़ी न मिलने से पुलिस व बैंक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बैंक अधिकारियों ने कहा कि कई बार चूहे अलार्म व अन्य उपकरणों से छेड़छाड़ कर देते हैं। जिससे अलार्म बजने लगते हैं। इस दौरान मौके पर लोगों भी भीड़ लग गई थी। इस पर लोगों ने चुटकी भी ली।
इस दौरान अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक का आपातकालीन अलार्म बजने की सूचना पर वे पहुंचे थे। बैंक बंद था ऐसे में पुलिस ने बाहर से जांच की, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद बैंक प्रबंधक व अधिकारियों को बुलाया गया। अलार्म की सूचना पर बैंक के उप प्रबंधक सुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे। सुरमुख सिंह ने बैंक का ताला खोला। पुलिस ने बैंक के बाहरी हिस्से से स्ट्रांग रूम तक की तलाशी ली। इस दौरान सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें