फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों से मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीनने के आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने झपटमारी के लिए बाड़ीमाजरा के पास घूम रहे बाइक सवार तीन युवकों को काबू किया है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने एक वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पकड़ा गया एक आरोपी पहले भी स्नेचिंग की वारदात में नामजद है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन युवक किसी वारदात की फिराक में बाड़ीमाजरा के पास बाइक पर घूम रहे हैं। सूचना पर उन्होंने एएसआई मोहकम सिंह, सुरेंद्र, विपिन, विकास, कुलदीप की टीम बनाई। टीम ने बाड़ीमाजरा के निकट बाइक पर तीन युवकों को घूमता देखकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ससौली माजरी निवासी गौरव, बाड़ीमाजरा निवासी अर्जुन व मंडेबरी निवासी सागर के रूप में हुई। इंचार्ज राजेश ने बताया कि तीनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने 26 मई को रादौर रोड स्थित बंद बर्फ की फैक्ट्री के पास रात को पैदल जा रहे तीन युवकों से से मारपीट कर उनसे मोबाइल, नकदी और कागजात छीन लिए थे। वहीं आरोपी गौरव के खिलाफ पहले भी स्नेचिंग का केस दर्ज है। जबकि सागर की बाइक का प्रयोग वारदात को अंजाम देने में किया गया। टीम ने आरोपियों से बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें