फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी दस्तावेजों पर 12.5 लाख का कर्ज लेने का आरोपी काबू

Wed, 18 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दो साल पहले एचडीएफसी डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन के साथ 12.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने लक्सीबांस निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में फर्जी दस्तावेज देकर ऋण लिया था। बाद में जब बैंक की ओर से जांच की गई तो मामला खुला। इस संबंध में बैंक प्रबंधक राजीव चुघ की शिकायत पर 10 दिसंबर 2023 को सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया।

राजीव चुघ ने शिकायत में बताया था कि आरोपी राजेश व उसके साथियों ने मिलीभगत कर बैंक से 12 लाख 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। तब आरोपियों ने कहा उन्होंने जो ऋण लिया है उसे समय से चुकता कर देंगे लेकिन बाद में उन्होंने ऋण की किश्त जमा नहीं कराई। बैंक ने आरोपियों से ऋण चुकाने के लिए बार-बार संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बैंक ने इस संबंध में जांच शुरु की तो पता लगा जिस जमीन पर लोन कराया गया था। वह आरोपियों की ही नहीं है। बैंक के साथ एक साजिश रचकर जमीन के फर्जी दस्तावेज देकर ऋण लिया गया। तब पुलिस ने मामले में आरोपी राजेश कुमार समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें