फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिलाओं से जेवरात ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी बर्गलरी स्टाफ एवं एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की संयुक्त टीम ने महिलाओं को बहला-फुसला कर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर स्थित लेबर चौक निवासी बिरजू उर्फ सुनील के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक पावर हाउस बैंक कॉलोनी में घूम रहा है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दो वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी 16 जुलाई को विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी महिला को बहला-फुसलाकर उसके सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गया था। इस संबंध में संबंधित थाने में मामला दर्ज है। इसके अलावा दूसरी 25 जुलाई को रेलवे स्टेशन के पास पैदल आ रही एक महिला से बहला फुसलाकर एक जोड़ी सोने की बालियां सोने की एक अंगूठी धोखाधड़ी से लेकर भाग गया। दोनों ही मामले संबंधित थानों में दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंदेल ने बताया कि अभियान के दौरान खुलासा किया जाएगा और आरोपियों पर कितने मुकदमे हैं रिमांड के दौरान पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें