फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिलिंडर और मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पुलिस ने राजकीय स्कूल ठसका मीरा जी से सिलिंडर और एक दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी इस्माईलाबाद निवासी सोमनाथ उर्फ विजय को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से सिलिंडर और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन


अजरावर गांव के रहने वाले रेशम ने 26 जनवरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठसका रोड स्थित डीजे की दुकान पर काम करता है। दुकान पर आने क बाद उसने मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर दी। शाम को वह काम खत्म करके वापस घर जाने लगा तो उसको मोटरसाइकिल वहां नही मिली। शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई। बुधवार को टीम ने आरोपी सोमनाथ को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो आरोपी ने ठसका मीरा जी के राजकीय स्कूल में भी एक चोरी के वारदात को अंजाम देने की बात को कबूल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें