फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल स्टाफ की टीम ने मंगलवार को मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के नजदीक छात्रा से मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान शिवपुरी कॉलोनी निवासी राहुल व विजय कॉलोनी निवासी राज कुमार उर्फ अतुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इंचार्ज ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी निवासी मोनिका गुरु नानक खालसा कॉलेज में बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा है। मंगलवार की सुबह वह दशहरा ग्राउंड के पास जिम में पैदल जा रही थी। जब वह एमएलएन कॉलेज के नजदीक पहुंची तो वह फोन सुनने लगी तभी स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मामले को सुलझाने के लिए उनकी टीम ने आरोपियों का पता लगाकर काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें