फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान में चोरी करने का आरोपी धरा

Tue, 11 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए-2 की टीम ने दुकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया गया। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना पर औरंगाबाद पुल बाईपास के नीचे आरोपी को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान माता मोहल्ला रादौर निवासी रामपाल सैनी के रूप में हुई। आरोपी ने छह मार्च को कमेटी चौक रादौर से दुकान का शटर तोड़कर एक मोबाइल फोन व नकदी चोरी करने की वारदात को कबूल किया। आरोपी से मोबाइल फोन व नगद पैसे बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें