फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी काबू

Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर दो साल तक शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक के शादी करने से मना करने पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एक कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी साढौरा निवासी खेरुल से करीब दो साल से जान पहचान थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करने लगा। खेरुल ने कई बार उसकी मर्जी के बिना उसके साथ गलत काम किया और गलत वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद खेरुल बार-बार इस वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है। जब वह मना करती तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। जब उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने उसे मना कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि आरोपी खेरुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें