फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रात में सड़क पर उतरीं मेयर, साफ कराया नाला

Fri, 04 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पानी निकासी की समस्या की फोन पर सूचना मिलते ही मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार रात चांदपुर फ्लाईओवर के नीचे गुलाब नगर नाले पर पहुंच गईं। नाले में गंदगी देखकर मेयर ने पोकलेन मशीन से रात को ही नाले की सफाई करवाई। नाले की सफाई होने के बाद गंदे पानी की निकासी हुई।
बुधवार रात करीब आठ बजे गुलाब नगर से निकल रहे बड़े नाले से सही तरीके से पानी का बहाव नहीं हो रहा था। कॉलोनी के लोगों ने इस बारे में मेयर सुमन बहमनी को फोन पर सूचना दी। इसके बाद मेयर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, वार्ड 16 के पार्षद संदीप धीमान व वार्ड 17 के पार्षद दीक्षित धीमान के साथ रात को ही मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नाले में जहां गंदगी नजर आई, उसकी मुख्य सफाई निरीक्षक के माध्यम से पोकलेन बुलाकर सफाई कराई गई। नाले की सफाई होने से पानी निकासी की समस्या खत्म हुई। जिस पर लोगों ने मेयर का मौके पर ही आभार जताया। मेयर ने लोगों को समझाया कि नाले में पॉलिथीन, कपड़े, बैग, बोरी व अन्य ठोस सामान न फेंके। यह सामान नाले में फंस जाता है। जिससे नाले से पानी की निकासी नहीं हो पाती।
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के नालों का निरीक्षण करें। जहां नालों में गंदगी जमा है, उसे तुरंत साफ कराए। इस दौरान मेयर ने लोगों की समस्या सुनी और उनका निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने शहरवासियों से अपील की कि यह शहर हम सबका है, इसकी स्वच्छता, सुंदरता व सफाई व्यवस्था बनाना हमारे हाथ में है। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सभी सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें