संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी को बहला कर ले गया। आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। सदर थाना जगाधरी की पुलिस ने किशोरी के बयान पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि 17 मई को क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 17 वर्षीय लड़की घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। तब पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
किशोरी 17 जून को घर वापस आ गई। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला अपनी लड़की को थाने लेकर आई। उसका जब मेडिकल करवाया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। काउंसलिंग में उसने 18 जून को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कंबोरा निवासी रहमत अली उर्फ अली से बातचीत करती थी।
वह 17 मई को उसे शादी का झांसा देकर ले गया था। वहां युवक ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और कई बार गलत काम किया। वह 16 जून की रात को किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर भागी और घर पहुंची।