फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने का आरोपी काबू

Tue, 11 Aug 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के निवासी युवक को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.49 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने राजस्थान के जिला डिंग के गांव खेड़ला नोवाबाद निवासी जाफर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया था।
पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि आरोपी ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजे थे। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवक की अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि वीडियो वायरल होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने युवक से कहा कि अगर वह कार्रवाई से बचना चाहता है तो यूट्यूब से वीडियो हटवानी होगी। इसके लिए आरोपी ने युवक को यूट्यूब के कथित प्रबंधक का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। युवक की बातचीत जब कथित प्रबंधक से हुई तो उसने भी वीडियो तेजी से वायरल होने की बात कहकर उसे डराया।
इसके बाद वीडियो डिलीट कराने के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई और युवक से अलग-अलग तरीके से कुल 2.49 लाख रुपये ले लिए गए। रकम देने के बाद भी जब युवक को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद जाफर को राजस्थान के डिंग से गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह पहले ही घर से भाग चुका था। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कअन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें