यमुनानगर। थाना व्यासपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी करने व चाकू दिखाकर मारने की धमकी देने के आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। गांव का सुनील कुमार उर्फ रोमी बेटी को आते-जाते तंग करता है। शिकायत पर उसके परिवार ने आश्वासन दिया कि आगे कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा। इसके बाद भी सुनील ने बेटी से छेड़खानी की और चाकू दिखाकर कहा कि तूने यह बात घर में बताई तो जान से मार दूंगा। संवाद