यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी व ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचना अमर विहार कॉलोनी जगाधरी निवासी मनीष कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि थाना शहर जगाधरी क्षेत्र की महिला ने शिकायत दी थी कि 17 वर्षीय बेटी के पास आरोपी फोन आया था। उसने बेटी से फोन पर कहा कि मेरे पास तेरी कुछ फोटो हैं। अगर फोटो डिलीट करवानी है तो मेरी बात माननी पड़ेगी। वह फोटो डिलीट कराने आरोपी के पास चली गई। आरोपी बेटी खाली प्लॉट में ले गया और छेड़खानी की। संवाद