यमुनानगर। गांव हैदरपुर में किसानों के ट्यूबवेल से 150 फीट तार चोरी हो गया। थाना छछरौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ओधेवाला निवासी प्रिंस ने बताया कि उनका गांव हैदरपुर में खेत है, वहां से 18 जुलाई को उनके व पड़ोसी किसानों के ट्यूबवेल से करीब 150 फीट तार चोरी कर लिया गया। खेत में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संवाद