यमुनानगर। बूड़िया चौकी पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को उधमगढ़ निवासी कमलजीत ने शिकायत दर्ज करवाई कि गंगानगर कॉलोनी में दुकान पर वह अपनी बाइक को खड़ा करके अंदर गया था। जब वापस आया तो उसकी बाइक को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस शिकायत पर मामला दर्ज कर एएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए विजय कॉलोनी जगाधरी निवासी फैजान उर्फ बुड्डा को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। संवाद