फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क सुरक्षा के अधूरे काम से हो रहेे हादसे

Fri, 27 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरोजनी कॉलोनी श्री हनुमान मंदिर के पास बना अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क सुरक्षा पूरी तरह विफल नजर आ रही हैंं। हालात यह हैं कि हादसों को कम करने की योजनाएं अब केवल बैठकों और कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। अधिकारियों को बैठक में जो काम दिया जाता है उसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। अधिकारी सड़कों पर संकेतक, कैटआई तक नहीं लगवा पा रहे हैं।
शायद ही जिले की कोई ऐसी सड़क हो जिसके बरम पूरी तरह से लेवल में हो। यह हाल तब है जब डीसी ने पीडब्ल्यूडी के अलावा सभी संबंधित विभागों से उनकी सड़कों के बरम को ठीक करने के लिए कहा था। कई जगह तो बरम व सड़क में आधा फीट से ज्यादा का अंतर है।
विज्ञापन


कमानी चौक से विश्वकर्मा चौक : इस चौक पर चार साल में 65 हादसों में 30 मौत हो चुकी है। यहां पर सड़क संकरी है, लोगों को सड़क पार करने से रोकने के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल छोटी है। बंद अंडरपास को खोला जाना था। जिस पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन पुनीत मित्तल ने बैठक में डीसी प्रीति को बताया था कि अंडरपास, लोहे की ग्रिल को ऊंचा उठाने व कार्यों के लिए एक करोड़ पांच लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा हुआ है। एक सप्ताह में इसका टेंडर लग जाएगा।
गाबा अस्पताल से कमानी चौक : यहां 47 हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां डिवाइडर बनाने व अतिक्रमण हटाने की जरूरत है। इसके लिए एसडीएम की अध्यक्षता में डिवाइडर बनने की संभावनाओं को लेकर कमेटी बनाई गई थी। इसकी रिपोर्ट बैठक में आज दी जाएगी।
रेस्ट हाउस जगाधरी से पुलिस लाइन : यहां सड़क पर कैटआई लगाने, जेबरा क्रॉसिंग व नाके पर ट्रैफिक लाइट लगाने की जरूरत है। परंतु कोई काम नहीं है। व्यासपुर की तरफ से जब जगाधरी रोड पर चढ़ते हैं तो मोड़ पर सड़क क्षतिग्रस्त हैं। साथ ही यहां पुलिस के बैरिकेड भी सड़क के बीच में रखे हुए हैं। यहां मुड़ते हुए बैरिकेड से टकराने का खतरा रहता है। नाके के पास केवल कैटआई ही लगाई गई है।
रेस्ट हाउस से गुप्ता पैलेस : जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित इस प्वांट पर पूर्व विधायक बीएल सैनी के पेट्रोल पंप के सामने बने अवैध कट को बंद करना था। परंतु एनएचएआई अधिकारियों ने खानापूर्ति करते हुए सीमेंट के दो ब्लॉक रख दिए। जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद नहीं हुआ और लोगों का यहां से निकलना जारी है।
शुगर मिल से यमुना नदी पुल : इस सड़क पर सड़क के दोनों तरफ ट्रक खड़े होते हैं। अतिक्रमण हावी है। सड़क किनारे ही पुराने वालों को ठीक किया जाता है। डीसी ने ट्रैफिक एसएचओ व नगर निगम को ट्रकों को वहां से हटाने, अतिक्रमण हटाने व गलत दिशा में खड़े वाहनों के चालान करने को कहा था। केवल कुछ चालान पुलिस ने काटे, लेकिन सड़क से ट्रक नहीं हटे। इससे सड़क संकरी हो गई है।
बूड़िया चौक से होटल सफायर : यहां डिवाइर बनाकर उस पर ग्रिल लगाने को कहा था। परंतु नगर निगम ने अभी तक इस पर कोई काम नहीं किया। हालांकि जिस ठेकेदार को डिवाइडर बनाने का कार्य दिया गया था उसने अभी तक काम पूरा नहीं किया। काम अभी तक रूका पड़ा है। निगम ने एजेंसी पर जुर्माना लगाया है।
बूड़िया चौक से समता योग आश्रम: यहां साइन बोर्ड, कैटआई, सड़क की मरम्मत, डिवाइडर बनाकर ग्रिल लगनी थी। नगर निगम को यहां अतिक्रमण हटाने व डिवाइडर बनाने को कहा था, लेकिन कोई काम नहीं हुआ।
पुलिस लाइन से खेड़ा पावर हाउस : यहां सड़क पर कैटआई व अन्य संकेतक इंडियन रोड कांग्रेस की गाइडलाइन के अनुसार लगाने थे, परंतु पीडब्ल्यूडी ने कोई काम नहीं किया। उल्टा पुलिस लाइन के सामने जो स्पीड ब्रेकर हैं वह टूट चुके हैं और उन पर सफेद पट्टी भी नहीं है।
रक्षक विहार नाका से जिला जेल तक : इस स्टेट हाईवे पर साइन बोर्ड, जेबरा क्रॉसिंग, स्पीड नियंत्रण करने के लिए रंबल स्ट्रीप्स, कैटआई व सड़क की मरम्मत करने को कहा था। पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत करवा कर विष्णु गार्डन के मोड़ तक कैटआई लगवाई हैं। गुलाब नगर चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट को भी ठीक किया गया है। अन्य कोई काम नहीं हुआ। जेल चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट सालभर से खराब पड़ी है।
रोड छप्पर से औरंगाबाद : यहां ब्लिंकर, कैटाई, स्पीड ब्रेकर, सड़क की मरम्मत आदि लगने थे। पीडब्ल्यूडी को दस दिन में यह काम करना था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हालांकि सड़क का गड्ढा भरा गया है।
लाल ढांग कलेक्सर : पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर कलेसर में स्थित लाला ढांग पर एनएचएआई को रोड मार्किंग, कैटआई लगाने, ब्लिंकर, स्पीड ब्रेकर बनाने, बरम की मरम्मत करने व हाईवे के साथ मेटल बैरियर लगाने थे। तीव्र मोड़ पर ट्रैफिक कंट्रोल डिवाइस लगाने को कहा था, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं हुआ। यहां हादसे होने और वाहनों के पलटने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा की बैठक में खामियों पर विस्तार से चर्चा की जाती है। जिन्हें दूर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा जाता है। जो विभाग काम नहीं करता उसका कारण बैठक में पूछा जाता है। अधिकारी जो जवाब देते हैं उसे कार्यवाही में लिखा जाता है। - हैरतजीत कौर, डीटीओ, यमुनानगर।

सरोजनी कॉलोनी श्री हनुमान मंदिर के पास बना अवैध कट। संवाद

सरोजनी कॉलोनी श्री हनुमान मंदिर के पास बना अवैध कट। संवाद

सरोजनी कॉलोनी श्री हनुमान मंदिर के पास बना अवैध कट। संवाद

सरोजनी कॉलोनी श्री हनुमान मंदिर के पास बना अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें