फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार बुजुर्ग और महिला को कुचला

Sat, 31 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर मलिकपुर खादर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


मृतक हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के सदस्य भूपाल खदरी के बड़े भाई थे। वीरवार को बिजली बोर्ड से रिटायर हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं घायल महिला का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के सदस्य भूपाल खदरी के बड़े गांव खदरी निवासी सुरेश कुमार (58) शुक्रवार को खिजराबाद गए हुए थे। शाम के समय जब वे वहां से लौट रहे थे तो खिजराबाद अड्डे के नजदीक उनसे उनके पड़ोसी गांव ब्राह्मण माजरा निवासी विद्या देवी (70) व उनकी पुत्रवधू ममतेश ने लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन


सुरेश ने उन्हें बाइक पर बिठा लिया। जब वे नेशनल हाईवे 73ए पर गांव मलिकपुर खादर के नजदीक पहुंचे तो सामने से कार ने उनको टक्कर मार दी। बाइक का अगला पहिया टूट गया और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार महिला ममतेश कार के बोनट पर जा गिरी। वहीं सुरेश व विद्या देवी कार की चपेट में आ गए।

हादसे में सुरेश व विद्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस और एंबुलेंस मौके पहुंची। घायल और मृतकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

ड्यूटी से रिटायर्ड होने के अगले दिन जिंदगी से रिटायर्ड हुए सुरेश
भूपाल खदरी के भाई सुरेश बिजली निगम में कर्मचारी थे। सड़क हादसे में जिंदगी गवां चुके सुरेश एक दिन पहले ही वीरवार को बिजली निगम से रिटायर्ड हुए थे। उनकी रिटायरमेंट पर घर में खुशी का माहौल था लेकिन परिजनों को क्या पता था कि लंबे समय की बिजली निगम की ड्यूटी से रिटायर्ड होने के अगले दिन ही सुरेश हमेशा के लिए जिंदगी से रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को लगा अस्पताल में जमावड़ा  
भूपाल खदरी के बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही भाजपा के कई नेता और अधिकारियों का सिविल अस्पताल में जमावड़ा लग गया।

कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक भाग गया है।  कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 जंगशेर, एसएचओ, थाना छछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें