फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल रोड ने ली ट्रैक्टर चालक की जान

Wed, 26 Aug 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल खजूरी रोड से पानी की निकासी को लेकर प्रदर्शन करने के तीन दिन बाद भी हालात नहीं सुधरे। इसका खामियाजा मंगलवार को एक ट्रैक्टर चालक को अपनी जान गंवा कर चुकाना पड़ा।
विज्ञापन


हादसा दोपहर 12 बजे यमुना कांटे के नजदीक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली का गुल्ला टूटने से हुआ। इसमें ट्रैक्टर आगे उठने से चालक ट्राली और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव गुंटा गुराना का रहने वाला था। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

उत्तरप्रदेश के गुंटा गुराना निवासी सराफत अली (22) अपने गांव से लकड़ी भर कर यमुनानगर लक्कड़ मंडी में आया था। खरीद होने के बाद जब वह लकड़ी से भरी ट्राली को खजूरी रोड से लेकर निकला। यहां उसने यमुना धर्म कांटे पर ट्राली का वजन करवाया।
विज्ञापन


वजन करवाने के बाद जब वह कांटे से मुड़ने लगा तो मार्ग खस्ताहाल होने से ट्रैक्टर आगे से उठ गया। इससे ट्राली का गुल्ला टूट गया और ट्रैक्टर चालक ट्राली और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर चालक को ट्राली के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित किया।

मार्ग पर पहले भी जा चुकी हैं कई जान
खजूरी मार्ग के खस्ताहाल होने से किसी वाहन चालक की जान जाने से यह पहला नहीं है। इससे पहले भी मार्ग पर पानी भराव और खस्ताहाल होने के कारण लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां पलटने, ट्रकों की चपेट में आने से बाइक चालक व राहगीरों की मौत व अन्य हादसों में लोग की जान जा चुकी है।

पानी जमा होने के कारण नहीं दिखाई देते सड़क पर गड्डे
खजूरी रोड पर लगभग डेढ़ किलोमीटर के एरिया में पानी का भराव है। अधिकतर पानी सड़क किनारे लगी कुछ फैक्ट्रियों से आता है। पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण सड़क पर ही गंदा पानी जमा होता है। सड़क पर पानी भरा होने के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें