फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांके हुड्डा : सांसद

Wed, 26 Aug 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के किसानों के समर्थन में यमुनानगर आने को लेकर अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री आज किसानों के हित की बात कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस शासन में ही किसानों को घोड़ों के नीचे कुचलवाया गया था। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वे मंगलवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


सांसद ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने हरियाणा के किसानों की बेशकीमती जमीनें बाड्रा को कौड़ी के भाव दे दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण मामले व किसानों की समस्याओं को लेकर आसमान सिर पर उठाया हुआ है। वे इस मामले में बेवजह लोकसभा में हल्ला मचा रहे हैं।

उन्होंने किसानों की खराब आर्थिक हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हालत सुधारने के लिए कृषि में नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रही है। इसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जो भूमि अधिग्रहण बिल आया, वह पूरी तरह फेल हो गया। जबकि भाजपा के भूमि अधिग्रहण बिल से किसानों का फायदा होगा।
विज्ञापन


सांसद ने पंचायत चुनाव में शैक्षिक योग्यता को सही ठहराते हुए कहा कि मैं इस बात का हिमायती हूं कि सांसद, विधायक और पार्षद चुनाव में भी शैक्षिक योग्यता निर्धारित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सरकारी नौकरियों को लेकर उत्तरी हरियाणा के साथ भेदभाव हुआ है। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें