फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा डंपर हाइडल चैनल में गिरा

Wed, 22 Jul 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद से देवधर लिंक रोड पर भूड़कलां पावर हाउस के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और हाइडल चैनल में गिर गया। मौके पर छछरौली तहसीलदार, खिजराबाद थाना प्रभारी, छछरौली थाना प्रभारी और हाइडल के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया और क्रेन की मदद से डूबे डंपर को बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि डंपर बल्लेवाला जोन में माल लेने के लिए जा रहा था और बहुत स्पीड में था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि डंपर के साथ चालक की मौत हो चुकी होगी। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को ढूंढ लिया लेकिन चालक का पता नहीं चला।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय गोताखोरों को तो बुला लिया। लेकिन उनके पास किसी प्रकार के सुरक्षा के साधन नहीं थे। बड़ी मुश्किल से खिजराबाद पुलिस ने ऑक्सीजन के सिलेंडरों का प्रबंध किया और सुरक्षा जैकटों के बिना ही गोताखोरों को नहर में उतारा गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोड़ पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इस मोड़ पर एक ट्रैक्टर चालक, बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

यह सब प्रशासन और संबधित विभाग की लापरवाही का कारण है, क्योंकि सड़क पर भी किसी प्रकार का दिशा सूचक संकेत नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के तीव्र मोड़ों पर पूरे सुरक्षा की दृष्टि से प्रबंध होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें