फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बुआ का बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) छछरौली। जयधर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक तीन साल से अपने फूफा के घर भूलखेड़ी रह रहा था और बुड़िया चौक पर नाई की दुकान करता था। हादसे के समय दोनों दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूलखेड़ी निवासी राम पाल ने बताया कि उसका साले जुब्बल निवासी इलम चंद का बेटा आदर कुमार उर्फ हैप्पी उसके पास करीब तीन साल से रह रहा था और बुड़िया चौक के पास नाई का काम करता है।
शनिवार की रात लगभग 8 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपनी बुआ के बेटे गुलशन के साथ बाइक पर घर भूलखेड़ी आ रहा था। गांव जैधर के पास तेज रफ्तार से अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आदर व गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आदर को मृत घोषित किया, जबकि गुलशन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रविवार को छछरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में रामपाल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई कृष्ण लाल का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रहे है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें