फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और कैंटर की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को गांव भूतमाजरा के पास हाइवे पर एक बुलेरो व कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन, इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जबकि दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर मेहर सिंह लालर ने बताया कि शुक्रवार की रात को लगभग 9 बजे हाइवे पर गांव भूतमाजरा के पास बोलेरो और कैंटर की टक्कर में बोलेरो में सवार दिनेशपाल (32) व ओमप्रकाश निवासी मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दिनेशपाल की मौत हो गई। जबकि ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल है। दिनेशपाल और ओमप्रकाश रेलवे ट्रैक बिछा रही एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें