फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर युवक की मौत, दो दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर खड़े ट्रक में बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने ट्रक का न तो इंडिगेटर जलाया हुआ था और न ही डिप्पर। टक्कर लगने से बाइक चला रहे रेतगढ़ निवासी हरविंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कैल कलानौर स्टेट हाइवे पर करेड़ा खुर्द क्रॉसिंग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से फैक्टरी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों पर आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

अंबाला के गांव शेरपुर सुलखनी निवासी संदीप सिंह ने बताया कि वह दामला में रहता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त रेतगढ़ निवासी हरविंद्र व तरनजीत सिंह के साथ निजी काम से रादौर गए थे। देर रात को वे रादौर से अपने अपने घर हरविंद्र सिंह की बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक हरविंद्र सिंह चला रहा था। जब वे सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर गांव धौडंग के पास पहुंचे तो सडक़ पर एक ट्रक खड़ा था। आरोप है कि चालक ने ट्रक के न तो इंडिगेटर जलाएं हुए थे और न ही डिप्पर। देर रात करीब साढ़े नौ बजे अंधेरा होने के कारण ट्रक हरविंद्र को दिखाई नहीं दिया। जिससे उनकी बाइक की सीधी टक्कर ट्रक में लगी। ट्रक में टक्कर लगते ही वे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसा इतना तेज था कि बाइक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे हरविंद्र के मुंह व शरीर अन्य हिस्सों में गंभीर चोंटे लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब हादसे में उसे व तरनजीत को भी काफी चोटें आई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने हरविंद्र की मौत होने की पुष्टि की। वहीं उन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें