फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत, मामा-भांजा घायल

विज्ञापन
accident - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जिले की सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे ट्रक और ट्रॉले की टक्कर से दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले हादसा बिलासपुर रोड पर हुआ। जहां भूसे से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन रिश्तेदारों को टक्कर मार कर काफी दूर तक घसीटा। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि मामा भांजा घायल हो गए। दूसरा हादसा जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाइवे पर 73ए पर मलिकपुर के पास हुआ। जहां ट्रॉले से टकराने पर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज करवाकर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

बिलासपुर के गांव भील छप्पर निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि वह विष्णु डाई फैक्टरी जगाधरी में मजदूरी करता है। उसके साथ ही उसकी मोसी का लड़का खेड़ा मोहल्ला निवासी मोनू व उसका मामा बैंक कॉलोनी निवासी ललित शर्मा भी काम करते हैं। रविवार को वे तीनों फैक्टरी से छुट्टी करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। बाइक मोनू चला रहा था। वह बीच में बैठा था और पीछे उसके मामा ललित बैठे थे। फैक्टरी से वे रात करीब पौने आठ बजे चले। बिलासपुर रोड पर जब वे सांई धर्म कांटा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से भूसा से भरा एक ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो साइड में गिर गया। जबकि उसका मामा ललित व मोनू को ट्रक बाइक समेत घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे में उसकी दाहिनी टांग में, उसके मामा ललित के सिर में व मौसी का लड़का मोनू घायल हो गया । उन्हें ऑटो की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान े मोनू की मौत हो गई। जबकि उसके मामा ललित व उसे अस्पताल में उपचार दिया गया।
प्रतापनगर के खिजराबाद निवासी रजत कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। शनिवार को वो और उसके ताऊ का लड़का अरूण कुमार (33) जगाधरी किसी काम से गए थे। काम निपटाकर रात करीब साढ़े सात बजे वे दोनों जगाधरी से वापस अपने गांव खिजराबाद लौट रहे थे। हम दोनों अलग अलग बाइक पर थे। जब हम दोनों जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाइवे 73ए पर बस अड्डा मलिकपुर खादर में मिर्ची ढाबा के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रॉला चल रहा था। ट्रॉले के पीछे उसके ताऊ के लड़के अरूण बाइक पर था। उनके पीछे वह अपनी बाइक पर था। मिर्ची ढाबा के पास पहुंचते ही आरोपी ट्रॉला चालक ने बिना कोई सिग्नल व इशारा किए सड़क के बीच में ट्रॉला को अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ट्रॉला रूकने से उसके पीछे चल रहे उसके ताऊ का लड़के की बाइक उसमे टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि अरूण के सिर, मुंह व छाती में काफी चोटें आई। हादसे के बाद चालक ट्रॉला लेकर मौके से फरार हो गया। उसने अपने चचेरे भाई को सम्भाला और अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामलेे में आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जागधौली निवासी कार्तिक ने बताया कि वह अपने गन्ने की ट्रॉली खाली करके घर लौट रहा था। जब वह कलावड रोड पर अपने गांव के पास पहुंचा तो उसी समय उसके पिता राम कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। तभी उसके गांव जागधौली से अल्टो कार बड़ी तेज गति से आई। आरोप है कि चालक ने अपनी कार को लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाता हुए उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने अपने पिता को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्जकर लिया है। ओवरलोडिड वाहनों के कारण रादौर क्षेत्र की लगभग सभी सड़के टूटकर बिखर गई है। टूटी सड़कों से जहां हादसे हो रहे है वहीं, क्षेत्र के लोगों के लिए चलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के एसके रोड को छोड़कर लगभग सभी सड़के इस समय खस्ता हालत में है। जिसके लिए ओवरलोडिड वाहन जिम्मेवार हैं। लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद ओवरलोडिड वाहनों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा बुरा हाल रादौर-खेडीलक्खासिंह व रादौर-जठलाना सडक मार्ग का है। रादौर से 10 किलोमीटर दूर खेडी लक्खासिंह तक यह सडक मार्ग पुरी तरह से टूटकर बिखर चुका है। जिसके लिए सडक पर दौड रहे ओवरलोडिड वाहन जिम्मेवार है। टूटा पडा सडक मार्ग गडडों में बदलता जा रहा है। जिससे वाहन चालक बेहद परेशान है। टूटे पडे सड़क मार्ग को बनवाने के लिए कई बार क्षेत्र के लोग पीडब्ल्यूडी विभाग कर्मचारियों से भी मिले। लेकिन क्षेत्र के लोगों को केवल कोरे आश्वासन देकर अधिकारियों ने टरका दिया। जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें