फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की जबरदस्त भिडंत, एक युवक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार दो बाइकों की जबरदस्त भिंडत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोग वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा शुक्रवार देर शाम थाना बुड़िया के गांव शहजादपुर के पास हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुरानी कमेटी बूडिया निवासी अख्तर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 34वर्षीय भाई इनाम अपने दोस्त राजू के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था। जब वह दोनों शहजादपुर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से बाइक लेकर आ रहे तेलीपुरा निवासी हरीश ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई तथा राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने इनाम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक हरीश परकेस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं हादसे में हरीश भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें