फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री का शेड गिरने से पांच मजदूर घायल

Sun, 14 Jun 2015 12:01 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी बंजारा गांव में आंधी के दौरान एक फैक्ट्री में शेड गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए जिन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी बरखा राम ने बताया कि गढ़ी बंजारा गांव के क्षेत्र में गुप्ता टिंबर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से एक फैक्ट्री है। इसमें पीलिंग (प्लाई पत्ते) का काम होता है। शनिवार को आंधी के दौरान मजदूर काम कर रहे थे। आंधी में एकाएक फैक्ट्री का शेड मजदूरों पर गिर गया जिस कारण मजदूर दब गए।

आसपास के लोगों की मदद से शेड को उठाया गया तथा घायल मजदूरों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी बरखा राम के मुताबिक घायलों में पोला, रतन, दीपक, मुकेश तथा सोना हैं। उपरोक्त सभी बिहार तथा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो फैक्ट्री में मजदूर का काम करते हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक पंकज कुमार तथा शानू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें