फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैलेस के बाहर खड़े लाइनमैन को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली रोड पर मैरिज पैलेस ताज फार्म के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह में लाइट लगाने का काम करता था। हादसे के समय युवक पैलेस के बाहर खड़ा हुआ था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की शिवनगर नालागढ़ कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई मुकेश कुमार ब्याह शादियों में लाइट लगाने का काम करता था। बुधवार को उसका भाई छछरौली रोड पर मैरिज पैलेस ताज फार्म में काम पर गया था। देर रात करीब सवा एक बजे उसके भाई मुकेश कुमार ने फोन पर उसे ले जाने के लिए छछरौली रोड स्थित ताज फार्म बुलाया। वह अपने चाचा रविकांत को बाइक पर लेकर ताज फार्म पर पहुंच गए। जहां पर मुकेश कुमार ने उन्हें कहा कि उसके साथ काम करने वाले पंडित सागर को बुलाकर लाओ। वे सागर पंडित को बुलाने चले गए, तभी उसका भाई मुकेश कुमार बाहर सड़क पर आ गया। जब वह सड़क किनारे खड़ा था तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में लिया। आवाज सुनकर वह तुरंत बाहर आए। लेकिन तब तक आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। उन्होंने सड़क पर देखा कि मुकेश कुमार खून से लथपथ हालात में सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके सिर व मस्तिष्क से खून बह रहा था। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से वे उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें