फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भिड़ंत में अध्यापिका घायल

Fri, 10 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोपरा की साइंस अध्यापिका मुस्तफाबाद निवासी स्वीटी वीरवार सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


अध्यापिका को आसपास के लोगों ने यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। दुर्घटना में अध्यापिका स्वीटी की दोनों टंागें टूट गई हैं जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं कार के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कोडा कार सड़क से नीचे गहरे खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने के बाद रादौर पुलिस मौके पर पहुंची। सरकारी स्कूल टोपरा की साइंस अध्यापिका स्वीटी सुबह मुस्तफाबाद से गांव टोपरा के सरकारी स्कूल में ड्यूटी देने के लिए अपनी कार से जा रही थी। गांव सतगौली के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्कोडा कार से उनकी कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें अध्यापिका स्वीटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें